फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   relief for respiratory patients.

Ghaziabad News: चौबीस घंटे में और कम हुआ एक्यूआई सांस के मरीजों को राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
relief for respiratory patients.
साहिबाबाद। बीते 24 घंटे में एक्यूआई में 9 अंकों की कमी दर्ज की गई इसके साथ ही बुधवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 50 से भी कम रहा। एक्यूआई के ग्रीन जोन में होने से सांस के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार शाम पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 45 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के साथ ही गोविंदपुरम, इंदिरापुरम और संजयनगर का एक्यूआई भी 50 से कम रहा।
विज्ञापन

जुलाई माह में यह दूसरी बार है जब एक्यूआई 50 से कम रहा है। इससे पूर्व 8 जुलाई को शहर का एक्यूआई 49 दर्ज किया गया था। मौसम के बदलाव ने लोगों को राहत दिलाई है। चिकित्सकों की माने तो सामान्य श्रेणी में हवा होने पर भी सांस के मरीजों की परेशानी होती है। सांस के मरीजों के साथ ही सामान्य लोगों के लिए भी इस वर्ष का जुलाई माह ऐसा रहा जब सांस के जरिए जहरीली हवा कम गई। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि एक्यूआई मौसम पर निर्भर करता है। हवा चलने और बारिश होने पर हमेशा एक्यूआई में कमी दर्ज की जाती है। गाजियाबाद के छह स्टेशनों में से लोनी और वेद विहार कालोनी का एक्यूआई मापक स्टेशन दो दिन से खराब होने की वजह से एक्यूआई नहीं दर्ज हो सका है।
विज्ञापन




जुलाई में अब कितने दिन किस श्रेणी में रहे
स्वच्छ हवा- 3 दिन
संतोषजनक हवा- 4 दिन
सामान्य हवा- 12 दिन
खराब हवा- 3 दिन


गाजियाबाद के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम-29

इंदिरापुरम-45
वसुंधऱा-64
संजयनगर-42
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed