फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapid Rail rapid train coach are coming duhai depot track work in speed

रैपिड रेल: आने वाले हैं रैपिड ट्रेन कोच, दुहाई डिपो में 13 ट्रैक बिछाने का काम तेज 

Fri, 22 Oct 2021 06:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी प्रद्युम्न उपाध्याय, अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्युम्न उपाध्याय, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Oct 2021 06:25 PM IST
सार

रैपिड रेल की गति अधिकतम 180 किमी और न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटा है। ऐसे में रैपिड रेल में कम रखरखाव खर्च और उच्च स्तरीय क्षमता वाले प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब को बिछाया जा रहा है। रैपिड रेल के ट्रैक को तैयार करने के लिए मेरठ के शताब्दीनगर में प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब फैक्ट्री की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Rapid Rail rapid train coach are coming duhai depot track work in speed
तेजी से हो रहा है रैपिड निर्माण कार्य - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

रैपिड रेल का पहला फेज पूरा करने के लिए अब ट्रैक बिछना शुरू हो गया है। दुहाई डिपो में रैपिड ट्रेन कोच उतरने से पहले एक किमी लंबे ट्रायल ट्रैक सहित कुल 13 ट्रैक को बिछाने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। डिपो के यार्ड में 12 और आखिरी रनिंग ट्रैक को बिछाने का काम दिसंबर तक पूरा करने की तैयारी है। रनिंग ट्रैक पर 880 ग्रेड की उच्च क्षमता की पटरियों को बिछाया जाएगा। डिपो में स्टैंडर्ड गेज की तीन निरीक्षण और दो वर्कशॉप लाइन होंगी। 

विज्ञापन


दुहाई डिपो में रैपिड का मुख्य कंट्रोल और बैकअप ऑपरेशनल सेंटर होगा। रैपिड कॉरिडोर सभी गतिविधियों की निगरानी डिपो से होगी। डिपो में आरआरटीएस ट्रेनों को खड़ा करने को यार्ड का कार्य भी जारी है। डिपो में एनसीआरटीसी का मुख्य प्रशासनिक भवन होगा। रैपिड ट्रेन के रखरखाव और तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए इंजीनियरिंग ट्रेन यूनिट स्थापित होगी। डिपो का निर्माण कार्य दुहाई के साथ भिक्कनपुर और बसंतपुर सैंथली गांव की 51 हेक्टेयर जमीन पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


रैपिड रेल की गति अधिकतम 180 किमी और न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटा है। ऐसे में रैपिड रेल में कम रखरखाव खर्च और उच्च स्तरीय क्षमता वाले प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब को बिछाया जा रहा है। रैपिड रेल के ट्रैक को तैयार करने के लिए मेरठ के शताब्दीनगर में प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब फैक्ट्री की स्थापना की गई है। वहीं से सीमेंट के प्री-कास्ट रेल ट्रैक (सीमेंट के बड़े ब्लॉक) को ट्रक से साइट पर लाकर बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड कोच का निर्माण तेज गति से है जारी:
गुजरात के सावली स्थित संयंत्र में रैपिड ट्रेनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ऐसे में ट्रेन कोच आने से पहले दुहाई डिपो में सभी ट्रैक को तय समयसीमा में पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। -- पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed