{"_id":"641eddb4651477e1d0030223","slug":"rapid-rail-1100-plates-theft-which-are-used-on-rail-track-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल: ट्रेन के शुरू होने से पहले ही पटरी में लगने वाली 1100 प्लेट चोरी, चोरों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल: ट्रेन के शुरू होने से पहले ही पटरी में लगने वाली 1100 प्लेट चोरी, चोरों का नहीं लगा सुराग
Sat, 25 Mar 2023 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:10 PM IST
सार
रैपिड रेल अभी चलनी भी शुरू नहीं हुई है और निर्माण के दौरान ही ट्रैक पर लगने वाले प्लेट्स इतनी बड़ी मात्रा में चोरी हो गए हैं जिनकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीआरटीसी प्रॉजेक्ट में साहिबाबाद स्टेशन से वैशाली के बीच चल रही कंपनी की निर्माण साइट से चोरों ने पटरी में प्रयोग होने वाली 1100 प्लेटें चोरी कर ली हैं। लिंक रोड थाने में अपूर्वा कृति इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के एचआर एडमिन हेड सुनील सोलंकी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सामने आया कि चोरों ने दो बार निर्माण साइट में सेंधमारी की लेकिन सुरक्षा गार्डों को इसका पता नहीं चला।
सुनील सोलंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एनसीआरटीसी परियोजना का कार्य इन दिनों आनंद बिहार से दुहाई स्टेशन तक चल रहा है, जिसमें उनकी कंपनी ट्रैक बनाने का कार्य साहिबाबाद से वैशाली तक कर रही है। इसका ठेका उन्हें एलएंडटी कंपनी से मिला है। एलएंडटी कंपनी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर चंद्रशेखर वर्मा के साथ उन्होंने दो मार्च को साइट पर निरीक्षण किया था।
इस बीच संयुक्त सर्वे में उन्हें ट्रैक पर प्रयोग होने वाली 687 प्लेट मिलीं। इसके बाद सात मार्च को दोनों ने साइट पर दोबारा निरीक्षण किया। इस बार साइट पर चोरों ने 414 प्लेट चोरी कर ली थीं। उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।