{"_id":"66f352a1147434622c0482b4","slug":"raped-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-112232-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने युवक पर छह साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि कंपनी में काम से आने-जाने के दौरान आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर मदद के बहाने 20 लाख रुपये भी हड़प लिए। विरोध करने पर उन्हें और उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
युवती ने शिकायत दी कि 2018 में आरोपी युवक उनकी कंपनी में काम से आता जाता था। उसी दौरान बातचीत के बहाने वह नजदीकी बढ़ाने लगा। 2019 में आरोपी उन्हें किसी जगह घुमाने के बहाने गाड़ी मेें बैठाकर दूसरी जगह ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने उसकी गलत हरकतों का विरोध किया तो उसने शादी का झांसा दिया। उसके बाद वह उन्हें अलग-अलग दिनों में कई जगह ले गया। वहां शादी का दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उन्हें अपनी बहन की शादी के बाद एक साथ परिवार से बात करने के लिए कहा।
आरोप है कि आरोपी ने बहन की शादी में मदद के लिए उनसे कई बार में 20 लाख की रकम भी खाते में ट्रांसफर कराई। 2021 में बहन की शादी के बाद आरोपी ने उन्हें फिर से जुलाई 2023 में शादी करने का झांसा दिया। 24 नवंबर को उसने युवती को शादी के लिए लिखकर भी दिया। जनवरी 2024 में आरोपी के परिवारजन उनके माता-पिता से मिले और शादी कराने का आश्वासन दिया। मई 2024 में उन्होंने आरोपी के पिता का व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो पता चला कि युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने माता-पिता समेत घर के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया।