फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rakshabandhan by abvp

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों में छात्राओं से बंधवाई राखी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan by abvp
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्राओं से बंधवाई राखी
विज्ञापन

खुर्जा। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कई कालेजों जाकर छात्राओं से रक्षा सूत्र बंधवाया। साथ ही हमेशा भाई का फर्ज निभाने का वादा करते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। वहीं छात्राओं ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधने के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

बुधवार को कॉलेज मार्ग स्थित एबीवीपी कार्यालय पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एनआरईसी कालेज, एकेपी इंटर कालेज, एकेपी पीजी कालेज आदि कॉलेजों में जाकर छात्राओं से अपनी कलाइयों में रक्षा सूत्र बंधवाए और उनकी रक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्रा उनके पास किसी कार्य के लिए आती है, तो कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। साथ ही उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। एबीवीपी के नगर अध्यक्ष दिवाकर चौधरी, शिवम कुमार, दीपक अत्री, माधम त्यागी, सचिन चौधरी, रिंकू, राहुल, विकास बोनीवाल, महेश ककोड़, अंजली शर्मा, इति शर्मा, प्रीति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed