फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajan gang which stole more than 250 bikes exposed

Ghaziabad News: 250 से अधिक बाइकें चोरी करने वाला राजन गैंग का खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rajan gang which stole more than 250 bikes exposed
पुलिस गिरफ्त में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह। स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने कई राज्यों में 250 से अधिक बाइकें चोरी करने वाले राजन गैंग का खुलासा किया है। गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं और इनकी निशानदेही पर 15 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। गिरोह चेन स्नेचर्स को ऑन डिमांड बाइक चोरी कर बेचता था और अन्य चोरी की बाइकों को दिल्ली के कबाड़ियों और नंबर प्लेट बदलकर ग्राहकों को बेचकर रुपये बांटता था।
विज्ञापन


एसीपी अपराध सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की रात एबीएस तिराहा पर चेकिंग के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशान देही पर दो बुलेट बाइकें, दो पल्सर, दो पैशन प्रो, तीन स्प्लेंडर, तीन स्कूटी, तीन अपाचे बाइक और चार फर्जी नंबर प्लेट की बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहन चौधरी उर्फ राजेश उर्फ राजन (31) निवासी चर्च कंपाउंड कस्बा व थाना मुरादनगर, हाल निवासी रेलवे कॉलोनी मंडावली थाना मंडावली दिल्ली, इरफान (46) निवासी ग्राम धीमरखेड़ा थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड, अश्वनी मिश्रा (43) निवासी बिहार त्रिवेणी नगर नैनी थाना नैनी प्रयागराज हाल निवासी बंघेल थाना फेस-दो जनपद गौतमबुद्धनगर, मेजर सिंह (45) निवासी ग्राम रजापुर थाना सदर पानीपत जनपद पानीपत हरियाणा और अश्वनी शर्मा (23) निवासी नंदग्राम बताए हैं।
विज्ञापन




चेन स्नेचर्स की ऑन डिमांड पर चोरी करते थे हाई स्पीड बाइक

राजन गैंग दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बाइकों की चोरी को अंजाम देता था। गिरोह चेन स्नेचर्स की ऑन डिमांड पर हाई स्पीड बाइक चोरी करता था और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेच देता था। बाकी बाइकों को खुद ग्राहक खोजकर 20 से 25 हजार रुपये में बाइक बेच देता था। गिरोह का पकड़ा गया सदस्य मेजर सिंह मनप्रीत उर्फ गोल्डी के साथ मिलकर दिल्ली के मायापुरी में दुपहिया वाहनों को बिकवाने व कटवाने का काम करते थे। एलएन चाबी से बाइक को चार से पांच सेकंड में चोरी कर लेते थे। यह गिरोह दुपहिया वाहन चोरी कर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की निर्माणाधीन सोसायटी अंसल एक्वापोलिस में छिपाकर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन और अश्वनी पर है हत्या का आरोप

गैंग का सरगना रोहन चौधरी मूल रूप से मुरादनगर का रहने वाला है। वर्ष 2007 में थाना रोहिणी सेक्टर-सात दिल्ली से हत्या के मामले में रोहन जेल जा चुका है, इस दौरान वह नाबालिक था। इसके बाद वह गुड़गांव हरियाणा से भी हत्या के आरोप में जेल गया था। रोहन चौधरी के खिलाफ दो हत्या सहित 20 मुकदमे वाहन चोरी के दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अश्विनी शर्मा टैक्सी चालक है वर्ष 2015 में वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ एक हत्या सहित 21 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि इरफान के खिलाफ 18, अश्वनी मिश्रा 18 और मेजर के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed