फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on three illegal hookah bars 10 arrested five policemen on line duty in Ghaziabad

Ghaziabad: तीन अवैध हुक्का बार पर छापा, 10 गिरफ्तार, पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 14 Sep 2025 09:50 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Sep 2025 09:50 PM IST
सार

कौशांबी थाना पुलिस ने 14 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंजल मॉल स्थित द बैंग-बैंग क्लब और वेब सिनेमा के पीछे संचालित गॉड फादर क्लब में छापा मारा। दोनों ही स्थानों पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होता मिला।

विज्ञापन
Raid on three illegal hookah bars 10 arrested five policemen on line duty in Ghaziabad
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशांबी थाना पुलिस ने 14 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंजल मॉल स्थित द बैंग-बैंग क्लब और वेब सिनेमा के पीछे संचालित गॉड फादर क्लब में छापा मारा। दोनों ही स्थानों पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होता मिला। कार्रवाई के दौरान दोनों क्लब के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इंदिरापुरम पुलिस ने अपने क्षेत्र में चल रहे बिग डैडी क्लब में छापा मारकर अवैध हुक्का बार संचालित होता पकड़ा। यहां से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई का असर जहां अवैध काम करने वालों पर हुआ वहीं इसकी गाज पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी।

विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने इसे पुलिस की लापरवाही मानते हुए कौशांबी हल्का प्रभारी दरोगा भुवन चंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी अभयखंड हर्षमणि तिवारी, दरोगा जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल रोहित खोखर और सिपाही सुशील कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि  अवैध रूप से हुक्का बार संचालन की शिकायतें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी की जा रही थीं। ऐसी स्थिति में संबंधित चौकी के पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लापरवाही देखते हुए लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed