{"_id":"56f6e2be4f1c1b5f2ff150a2","slug":"putting-players-in-ghaziabad-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में लगा खिलाड़ियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में लगा खिलाड़ियों का मेला
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेजीआईटी कॉलेज में शनिवार से नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। चैंपियनशिप में 22 राज्यों की टीमें अगले तीन दिन तक जीत के लिए जोर लगाएंगी। पहले दिन जूनियर वर्ग में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में अगले तीन दिन तक खिलाड़ियों का मेला लगेगा। आरकेजीआईटी कॉलेज में 34वीं नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई। मेयर आशु वर्मा और कॉलेज के चेयरमैन दिनेश गोयल, शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव रविंद्र तोमर, फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, अजय पाल प्रमुख और चौधरी धर्मपाल सिंह ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला। इस अवसर पर शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शूटिंग बॉल में भविष्य बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी अच्छा खेलने और आगे बढ़ने पर ध्यान दें।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा आदि राज्यों से टीमें आई हैं। रविवार से जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे।