{"_id":"56fffa614f1c1bb97af00125","slug":"property-dealer-s-office-firing-shot-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में फायरिंग, मुनीम को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में फायरिंग, मुनीम को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलायचीपुर गांव रोड पर दो कारों में सवार नौ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग की। एक गोली प्रॉपर्टी डीलर के मुनीम के पैर में लगी, उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग से घबराए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लीं।
विज्ञापन
पावी सादकपुर गांव निवासी आमिर का इलायचीपुर गांव रोड पर ऑफिस है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ऑफिस में उनका मुंशी दिलशाद था। इसी दौरान दो कारों में नौ बदमाश वहां पहुंचे। पांच बाहर खड़े रहे, जबकि चार ऑफिस में घुस गए।
विज्ञापन
उन्होंने दिलशाद से आमिर के बारे में पूछा। इंकार करने पर बदमाशों ने पांच-छह राउंड फायरिंग कर दी, जिनमें से एक गोली दिलशाद की टांग में लगी। इसके बाद हमलावर इलायचीपुर गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।