फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Professor troubled by creditors swallowed poison names of accused in agony

मौत से पहले का वीडियो: कर्जदारों से परेशान प्रोफेसर ने निगला जहर, तड़पते हुए लिए ये नाम; एक दिन तक मौत से लड़े

Tue, 22 Apr 2025 08:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

रकम डूबने के बाद आरोपियों ने मोटे ब्याज पर रकम देकर सुरेन्द्र को कर्ज में डूबा दिया। आरोपी लगातार सुरेन्द्र मिश्रा पर रकम देने का दबाव बना रहे थे। रकम नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
Professor troubled by creditors swallowed poison names of accused in agony
पीड़ा में तड़पते प्रोफेसर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मुलतानीमल मोदी पीजी कॉलेज में फिजिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कर्जदारों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी आरती ने कॉलेज के दो शिक्षकों व एक चपरासी और दिल्ली निवासी एक महिला पर सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मूलरूप से जनपद चित्रकूट के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार मिश्रा नगर के मुलतानीमल मोदी पीजी कॉलेज में फिजिक्स विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह पत्नी आरती व दो बच्चों गुड्डू और ऋषि के साथ नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में रहते थे। मंगलवार दोपहर मोदीनगर थाने पहुंची आरती ने बताया कि कॉलेज के दो अन्य प्रोफेसर और एक चपरासी ने सुरेन्द्र मिश्रा को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर उनकी रकम निवेश कराई और लगातार घाटा होने के बावजूद उनकी रकम लगवाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम डूबने के बाद आरोपियों ने मोटे ब्याज पर रकम देकर सुरेन्द्र को कर्ज में डूबा दिया। आरोपी लगातार सुरेन्द्र मिश्रा पर रकम देने का दबाव बना रहे थे। रकम नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे थे। आरती ने बताया कि सुरेन्द्र मिश्रा ने कर्जदारों से परेशान होकर बीती 18 अप्रैल को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सुरेन्द्र को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें मेरठ स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। घटना के अगले दिन सुरेन्द्र मिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन

घटना से जुड़ा एक मिनट 32 सकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरेन्द्र कुमार मिश्रा कुछ साथियों का नाम लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। आरती के अनुसार कर्जदार सुरेन्द्र कुमार मिश्रा से 30 प्रतिशत तक सूद वसूल रहे थे। इसके अलावा दिल्ली निवासी एक महिला पर भी सुरेन्द्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed