फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Problems resolving now on Whatsapp

अब व्हाट्स एप पर हल होने लगीं समस्याएं

Wed, 14 Jun 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Problems resolving now on Whatsapp
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शहर की सीवर, सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट की समस्या हल कराकर अफसर और कर्मचारियों ने फोटो नगर आयुक्त को व्हाट्सएप करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त भी इससे संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। खुद महापौर अशु वर्मा ने जब जांच की तो पाया कि 25 से 30 फीसदी शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ था, लेकिन कंप्यूटर पर उनका निस्तारण दर्शाया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में नगरायुक्त ने शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए अपने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और निगम के सभी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी शिकायत मिलने या निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर वह खुद फोटो खींच कर ग्रुप पर अपलोड कर देते हैं और समस्या का तत्काल हल कराने के निर्देश देते हैं। संबंधित अधिकारी उस समस्या का शाम तक या अगले दिन तक निस्तारण कर मौके का फोटो नगरायुक्त को ग्रुप पर भेजने लगे हैं।


पब्लिक के लिए भी जारी होगा व्हाट्सएप नंबर
नगर निगम जल्द ही पब्लिक के लिए भी व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। लोग ऑनलाइन और टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ व्हाट्सएप नंबर पर भी शिकायत भेज सकेंगे। नगरायुक्त चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि आईटी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह में व्हाट्स एप नंबर पब्लिक के लिए जारी करें। इसकी निरंतर मॉनीटरिंग के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed