फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Problems of Loni students will be away from next year

अगले साल से दूर होगी लोनी के छात्रों की समस्या

Wed, 14 Jun 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Problems of Loni students will be away from next year
छात्र - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। अरसे से लोनी में चल रही डिग्री कालेज की मांग अब पूरी होने वाली है। अगले सत्र से लोनी के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मीलों का सफर नहीं तय करना होगा। लोनी में डिग्री कालेज के लिए शासन से प्रस्ताव पारित हो चुका है। जल्द ही इसका बजट जारी होने वाला है।

विज्ञापन


एसडीएम सदर प्रेम रंजन ने बताया कि लोनी में एसडीएम रहते हुए वहां विद्यार्थियों को इंटर के बाद की पढ़ाई में होने वाली परेशानी को देखा। इसके समाधान के लिए शासन से डिग्री कालेज और एक इंटर कालेज का प्रस्ताव पारित कराया गया है।
विज्ञापन


लोनी सौ फुटा रोड पर डिग्री कालेज बनाया जाएगा। प्रेम रंजन ने बताया कि जल्द ही इसका बजट भी जारी होने वाला है। बजट जारी होते ही जुलाई से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रेम रंजन ने बताया कि डिग्री कालेज के साथ ही एक इंटर कालेज भी प्रस्तावित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर और एक डिग्री कालेज के निर्माण से लोनी के  लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हर बार इंटर के बाद डिग्री कालेज नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में छात्राएं आगे की पढ़ाई छोड़ देती हैं। अब कालेज बनने से युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed