फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pro tried to destroy ghaziabad ssp's image

गाजियाबाद एसएसपी के खिलाफ मैसेज किए थे वायरल, अब पीआरओ पर गाज गिरनी तय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
pro tried to destroy ghaziabad ssp's image
गाजियाबाद एसएसपी के खिलाफ मैसेज किए
विज्ञापन

थे वायरल, अब पीआरओ पर गाज गिरनी तय
गाजियाबाद। थानों का चार्ज देने में भ्रष्टाचार के मैसेज वायरल होने के मामले में एसपी सिटी मनीष मिश्र ने अपनी जांच रिपोर्ट सोमवार को एसएसपी को सौंप दी। उक्त रिपोर्ट में एसएसपी के पीआरओ पंकज कुमार को भ्रष्टाचारियों को चार्ज देने का मैसेज वायरल कर अधिकारियों की छवि खराब करने का दोषी पाया गया है। एसएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद पीआरओ के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। गौरतलब है कि मैसेज वायरल होने के बाद एसएसपी ने बयान जारी किया था कि उनकी छवि खराब करने के लिए मैसेज वायरल किए गए हैं।
गत 11 नवंबर की शाम को एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर पंकज कुमार के पर्सनल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज फारवर्ड किए गए थे। उनमें आरोप लगाया गया था कि जिले में भ्रष्टाचारियों को थानों का चार्ज दिया जा रहा है। कुछ इंस्पेक्टर के बारे में तमाम बातें लिखकर एसएसपी की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाया गया था। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। एसपी सिटी मनीष मिश्र ने बताया कि पीआरओ अपने बचाव में कोई ठोस सुबूत नहीं दे सका और यह भी नहीं बता सका कि उसे उक्त मैसेज किसने भेजे थे। उसने मोबाइल से व्हाट्सएप चैट भी डिलीट कर दी थी। एसपी सिटी के मुताबिक मुताबिक थाने का चार्ज न मिलने की कुंठा में ही पीआरओ ने मैसेज वायरल किए थे। अधिकारियों व महकमे की छवि खराब करना उसका मकसद था। पीआरओ द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचारियों को चार्ज देने के आरोप भी जांच में गलत निकले। एसपी सिटी का कहना है कि पीआरओ को दोषी ठहराते हुए जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई उन्हें करनी है।
विज्ञापन

यह था मामला ...
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गत आठ नवंबर को चार थानों के एसएचओ बदले थे। लेकिन, अयोध्या मामले में फैसले की तिथि नौ सितंबर घोषित होने पर तबादला आदेश होल्ड कर दिए थे। तबादलों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि 12 नवंबर को मंगलवार को उक्त सूची जारी कर दी गई। लेकिन, सूची जारी होने से एक दिन पहले सोमवार शाम को एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर पंकज कुमार के पर्सनल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए मैसेज से हड़कंप मच गया। मैसेज में कप्तान द्वारा की जा रही ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल खड़े किए थे। लिखा कि गाजियाबाद में आखिर भ्रष्टाचारियों को ही थानों का चार्ज क्यों दिया जा रहा है। मैसेज में एसएसपी व जिले के कई एसएचओ पर सवाल खड़े किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ....
एसपी सिटी ने जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी है, लेकिन अभी उसका अवलोकन नहीं किया जा सका है। एसपी सिटी के मुताबिक जांच में पीआरओ दोषी पाया गया है। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद पीआरओ के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed