{"_id":"6a6129ad5edc6551df0770c1","slug":"preparations-underway-to-revoke-the-recognition-of-schools-refusing-rte-admissions-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-937532-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरटीई दाखिले से इन्कार करने वाले 11 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरटीई दाखिले से इन्कार करने वाले 11 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश न देना जिले के 11 निजी विद्यालयों को भारी पड़ सकता है। सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत चयनित बच्चों का दाखिला नहीं लेने वाले इन विद्यालयों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई है।
जांच समिति में एडीएम सिटी विकास कश्यप को अध्यक्ष, डायट की उप प्राचार्य ज्योति दीक्षित को सदस्य सचिव और खंड शिक्षा अधिकारी ममता भारती को सदस्य बनाया गया है। समिति सभी संबंधित विद्यालयों की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव के अनुसार, कार्रवाई की जद में डीपीएस सिद्धार्थ विहार, डीपीएस मेरठ रोड, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल वैशाली, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल वसुंधरा, एलन हाउस पब्लिक स्कूल, ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल, रोज वैली पब्लिक स्कूल, गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी और सीपी आर्य पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों में आरटीई के तहत चयनित 165 बच्चों का प्रवेश अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद यदि विद्यालय पात्र बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित नहीं करते हैं तो समिति की संस्तुति के आधार पर मान्यता रद्द करने की अंतिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरटीई के प्रावधानों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।