फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparation of Yoga Day in rain, Change Venue

बारिश में धुली योग दिवस की तैयारी, बदला वेन्यू

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Yoga Day in rain, Change Venue
yoga - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश में धुल गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए तय स्थल कविनगर रामलीला मैदान में पानी भरने के कारण बुधवार को  आखिरी वक्त में आयोजन स्थल (वेन्यू) बदलना पड़ा। आंधी-तूफान से कविनगर रामलीला मैदान में लगाए गए टेंट भी उखड़ गए।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अब बुधवार को योग दिवस का कार्यक्रम एनएच-24 स्थित आईएमएस कालेज के यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में कराने का निर्णय लिया है। हालांकि यहां जगह कम होने की वजह से 10 हजार लोगों के एक साथ योग कराने का लक्ष्य पूरा होने में संदेह है। यहां योगाचार्य राजनाथ के मार्गदर्शन में योग कराया जाएगा।
विज्ञापन


 एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार ने बताया कि कवि नगर रामलीला मैदान में पानी भरने की वजह से आयोजन स्थल बदला गया है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आईएमएस कैंपस के हाल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय योग संस्थान के सचिव देवेंद्र हितकारी ने बताया कि स्थान बदलने से लोगों की संख्या में कमी आएगी। फिर भी प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योग दिवस पर पहुंचे। सभी सरकारी विभागों के अफसरों, कर्मचारियों, शिक्षकों को परिवार के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

वसुंधरा, राजेंद्र नगर, घंटाघर, कविनगर, राजनगर आदि इलाकों के 10 से 15 स्कूल बसें बच्चों और अभिभावकों को लेकर आएंगी। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद गाजियाबाद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह होंगे।

बदइंतजामी रोकने को सभी विभागों को किया अलर्ट
योग स्थल पर भीड़ होने पर अव्यवस्था न फैले, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट जारी किया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस, पुलिस प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग  को सर्कुलर जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस और डॉक्टरों के साथ मौजूद रहेगी। नगर निगम को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

अलग-अलग संस्थाएं भी करेंगी योग
शहर भर में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा भी योग शिविर का आयोजन हो रहा है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से राजनगर एक्सटेंशन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पटेल नगर सेकेंड, नेहरू नगर शिव मंदिर के पास, भारतीय योग संस्थान द्वारा राजनगर सेक्टर-3 के पार्क, शास्त्रीनगर, रामनगर आदि सभी जगह योग शिविर आयोजित होंगे।


वहीं सीबीएसई व सीसीएसयू ने भी सभी डिग्री कालेजों को 21 जून को कालेज प्रांगण में सामूहिक योग कराने के आदेश जारी किए हैं।
 
बरसात के कारण नहीं लगा योग शिविर
गाजियाबाद। अपनापन फाउंडेशन द्वारा नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया जाना था, लेकिन सुबह बारिश होने के कारण शिविर आयोजित नहीं हो पाया। बाद में, योग गुरु यशोवर्द्धन सहित कुछ लोगों ने लायंस क्लब में आयोजित योग शिविर में भाग लिया।  इस मौके पर बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, सच्चिदानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed