फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prepaid electricity meter will be converted to postpaid as soon as the balance is exhausted.

Ghaziabad News: बैलेंस खत्म होते ही पोस्टपेड में बदल जाएगा प्रीपेड बिजली मीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Prepaid electricity meter will be converted to postpaid as soon as the balance is exhausted.
गाजियाबाद। प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर की व्यवस्था समाप्त होने के बाद ऊर्जा निगम ने प्रीपेड उपभोक्ताओं को भी नियमित बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगे करीब ढाई लाख प्रीपेड मीटर बैलेंस खत्म होते ही स्वतः पोस्टपेड में बदल जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन-1 के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि अब उन्हें एडवांस रिचार्ज नहीं कराना होगा। बिजली इस्तेमाल करने के बाद अगले महीने बिल जारी होगा और भुगतान के लिए करीब 15 दिन का समय मिलेगा। इससे प्रीपेड मीटर की तरह अचानक बिजली कटने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


भुगतान अपडेट नहीं होने से होती थी परेशानी

ऊर्जा निगम के पास बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें पहुंच रही थीं, जिनमें उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराने के बावजूद दो-तीन दिन तक बिजली सप्लाई चालू न होने की शिकायत की। निगम रिचार्ज के अधिकतम दो घंटे के भीतर बिजली बहाल करने का दावा करता रहा, लेकिन सर्वर डाउन और पेमेंट गेटवे से भुगतान अपडेट न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत बिल सुधारने का मिलेगा अधिकार

पोस्टपेड व्यवस्था में उपभोक्ताओं को बिल जांचने और गड़बड़ी होने पर भुगतान से पहले आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार मिलेगा। प्रीपेड व्यवस्था में राशि कटने के बाद हिसाब समझना और रिफंड प्राप्त करना जटिल प्रक्रिया थी। अब उपभोक्ता गलत बिल आने पर विद्युत अधिकारियों के यहां आवेदन देकर संशोधन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed