फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pregnent women admit covid leval 3

मेरठ व दिल्ली ने भर्ती करने से किया इंकार, तो शुरू हुआ कोविड लेवल-3

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
pregnent women admit covid leval 3
मेरठ व दिल्ली ने भर्ती करने से किया इंकार, तो शुरू हुआ कोविड लेवल-3 - कोरोना संक्रमित  आठ माह की गर्भवती संक्रमित महिला को किया गया भर्ती माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। जिले के गंभीर कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अब दिल्ली व मेरठ ने भर्ती करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद अब पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल कोविड लेवल-3 को शुरू कर दिया गया है। नोएडा से रेफर होकर संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित एल-2 में भर्ती कराई गई आठ माह गर्भवती महिला को एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का हीमोग्लोबिन गिरकर 3 ग्राम डेसीलीटर रह गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। महिला को एल-2 से निकाल कर एल-3 में भर्ती कराया गया है। ऐसे गंभीर मरीजों के लिए ही संतोष अस्पताल में एल-3 अस्पताल बनाया गया है। यह अस्पताल चार सौ बेड का है महिला को दिल्ली और नोएडा में भर्ती करने से इनकार कर दिया था। सीएमओ डा. गुप्ता ने बताया संतोष अस्पताल का काफी पहले ही अधिग्रहण कर लिया गया था। इसेें गाजियाबाद का पहला एल-3 अस्पताल बनाया गया है। मंगलवार से इस अस्पताल को क्रियाशील कर दिया गया है। अब तक गंभीर मरीजों को मेरठ और दिल्ली रेफर करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएमओ ने बताया कोरोना संक्रमण के ऐसे मरीज जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है, उन्हें लेबल-3 का मरीज का कहा जाता है। ऐसे मरीज अधिकतर पहले से ही  मधुमेह, किडनी या फिर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं। ऐसे मरीजों के संक्रमित होने पर बहुत जल्दी स्थिति गंभीर हो जाती है। इसलिए इनकी देखरेख के लिए लाइफ सर्पोटिंग सिस्टम की जरूरत होती है। ------------------ आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed