{"_id":"56eefa904f1c1bdb49f14dae","slug":"practical-examinor-will-enable-the-college-to-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षक नहीं आने पर कॉलेज करा सकेंगे प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षक नहीं आने पर कॉलेज करा सकेंगे प्रैक्टिकल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध राजकीय और एडेड कॉलेजों में अब परीक्षकों की अनुपस्थिति से प्रैक्टिकल परीक्षाएं बाधित नहीं हो सकेंगी। अब प्रैक्टिकल या फिर वायवा के लिए परीक्षकों के नहीं पहुंचने पर भी कॉलेज एग्जाम करा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूर्ण कराने के बाद कॉलेजों को तीन दिन के अंदर अंकपत्र विवि के कंप्यूटर सेंटर पर प्रयोगात्मक सेल में जमा कराना होगा। विवि के प्रवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि विवि ने सेल्फ फाइनेंस संस्थानों को खुद परीक्षक बुलाने की छूट नहीं दी है।
विज्ञापन
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अगर कोई परीक्षक नहीं पहुंचता है तो उस कॉलेज के केंद्राध्यक्ष या फिर प्राचार्या को विवि के एग्जाम कंट्रोलर को ई-मेल भेजना होगा। विवि की ओर से ई-मेल प्राप्त होने के फौरन बाद उसी दिन तत्काल दूसरे परीक्षक का नाम भेजा जाएगा। विवि की ओर से समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने और छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन