{"_id":"6ad7bdc895435152db0dec5f","slug":"power-supply-will-be-suspended-for-two-hours-in-the-rajnagar-lalkuan-area-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1005147-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजनगर, लालकुआं इलाके में दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजनगर, लालकुआं इलाके में दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
गाजियाबाद। कारोबार प्लान-2025-26 के अंतर्गत होने वाले कार्य की वजह से विद्युत उपकेंद्र राजनगर-1 और 2 व लालकुआं-1 उपकेंद्र से पोषित होने वाले इलाके में आज यानी 21 अक्तूबर को दिन में दो घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में करीब डेढ़ लाख की आबादी है। इनको दो घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ेगा। बिजली संबंधी कार्य समय से निपटाने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना भेजी गई है।
ऊर्जा निगम जोन एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर फीडर एक के अंतर्गत आने वाले इलाके में दोपहर एक से तीन बजे, राजनगर दो फीडर से पोषित होने वाली लाइन 11 से एक बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा लालकुआं-1 से पोषित होने वाले एक फीडर को ढाई से साढ़े चार बजे तक और दूसरे फीडर को एक से तीन बजे तक बंद किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए किए जा रहे इस कार्य में ऊर्जा निगम का सहयोग करें। संवाद