फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Politicians skip wreath laying ceremony of Tawang crash

शहीद जवान की अंतिम विदाई में न सांसद पहुंचे और न ही कोई अफसर

Mon, 09 Oct 2017 09:23 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Mon, 09 Oct 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Politicians skip wreath laying ceremony of Tawang crash
देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले जवानों की अंतिम यात्रा में शामिल होना देश के नेताओं और अधिकारियों को जरूरी नहीं लगता। अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए स्क्वॉड्रन लीडर शिशिर तिवारी के अंतिम संस्कार में शुक्रवार को हिंडन घाट पर न डीएम पहुंचीं और न ही उनका कोई प्रतिनिधि।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब जिले के सांसद वीके सिंह भी नहीं आए जो खुद थल सेनाध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं क्षेत्रीय विधायक सुनील शर्मा तक जवान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। जन प्रतिनिधियों और अफसरों की इस संवेदनहीनता से स्थानीय लोगों में रोष है। 
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा शव देख बिलख उठे परिजन

Politicians skip wreath laying ceremony of Tawang crash
बिलखते परिजन
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में तैनाती के दौरान अरुणाचल प्रदेश के तवांग प्रांत में शहीद हुए स्क्वॉड्रन लीडर शिशिर तिवारी का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब पांच बजे इंदिरापुरम स्थित अंबे जी सोसायटी में उनके आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर देखते ही परिजन बिलख उठे।

कुछ ही देर में उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। यहां तक कि योग गुरु बाबा रामदेव भी उन्हें श्रद्धांजलि देने आए लेकिन जिन्हें अनिवार्य तौर पर मौजूद होना चाहिए था, वो कहीं नहीं दिखे। इनमें जिला प्रशासन के अधिकारी, सांसद और विधायक प्रमुख हैं। हिंडन घाट पर सुरक्षा मद्देनजर कोतवाली प्रभारी और नया बस अड्डा चौकी इंचार्ज ही मौजूद रहे।
 

क्या बोले सांसद प्रतिनिधि 

Politicians skip wreath laying ceremony of Tawang crash
जिले से सांसद, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह की गैर मौजूदगी पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर लाए जाने की कोई सूचना नहीं थी अगर सूचना दी गई होती तो सांसद जरूर पहुंचते।
 
विज्ञापन

तवांग में क्रैश हुआ था विमान

Politicians skip wreath laying ceremony of Tawang crash
tawang_crash
छह अक्टूबर को वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 अरुणाचल प्रदेश के तवांग में क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में सवार 7 जवानों की मौत हो गई थी। जवान हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाने गए थे। एमआई-17 हेलीकॉप्टर ट्रांसपोर्ट चॉपर है। 

इससे पहले शिशिर ने अपने सात साल के कार्यकाल में उत्तराखंड त्रासदी और जम्मू में राहत कार्य में अहम योगदान दिया था। जम्मू में रेस्क्यू के दौरान घायल होने से शिशिर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed