फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police said, Pakistan has settled... case filed against farm owner for protesting

Ghaziabad News: पुलिस बोली, पाकिस्तान बसा रखा है... विरोध करने से खेत मालिक पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police said, Pakistan has settled... case filed against farm owner for protesting
साहिबाबाद। कनावनी गांव के खेत में बसी झुग्गी में रहने वाले दो भाइयों के बीच सोमवार रात को हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने पाकिस्तान बसाने की बात कही। खेत मालिक और उसके परिवार ने विरोध किया। वहीं एक घंटे बाद दोबारा पीआरबी व एंबुलेंस को बलवे की सूचना देकर गुमराह किया गया। पीआरबी कांस्टेबल (आरक्षी) ने खेत मालिक और दो अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पीआरबी 4768 पर तैनात आरक्षी संजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात नौ बजकर 56 मिनट पर कनावनी गांव निवासी अहमद की ओर से मारपीट व बलवे की सूचना दी गई थी। सूचना पर संजय अपने हमराह अभिजीत के साथ माता मंदिर के पास बनी झुग्गियों में पहुंचे थे। सूचना पर एंबुलेंस भी खड़ी थी और सूचना देने वाले का मोबाइल बंद था। आरोप है कि खेत मालिक व ग्राम प्रधान ने सूचना देने वालों से मिलने नहीं दिया। प्रधान व उसके परिवार संग अन्य लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्रता की। नौकरी करनी सिखा दूंगा व 500-500 रुपये में पुलिस के बिकने की बातें भी बोलीं।
विज्ञापन

8:53 बजे दी गई थी पहली सूचना
ग्राम प्रधान के बेटे राहुल ने बताया कि झुग्गी वालों की ओर से पहली सूचना सोमवार रात 8:53 बजे देने पर पीआरबी पुलिस पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस टीम में एक पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और खेत में पाकिस्तान व पाकिस्तानी बसाने की बात बोली थी। नाराजगी जताने पर पुलिस उनके पिता विजय, छोटे भाई और उनको पीआरबी में बैठाकर ले जाने लगी। टीम ने गुहार लगाने के बाद टीम ने सभी को छोड़ दिया था और टीम भी लौट गई थी। राहुल ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो कार व चार बाइक से पुलिसकर्मी घर पहुंचे और उनके पिता को उठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमराह करने वालों पर अज्ञात में कार्रवाई
इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें प्रधान नामजद समेत दो अज्ञात लोग हैं। पुलिस ने मामले में प्रधान को हिरासत में लिया था जबकि बाकी अज्ञात लोगों को पुलिस ने नहीं पकड़ा है। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed