फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police Recruitment Exam: Gang cheating using Bluetooth device caught

पुलिस भर्ती परीक्षा : ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने वाला गिरोह पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Gang cheating using Bluetooth device caught
पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।
लोनी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने शनिवार को ट्राॅनिका सिटी से पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने वाले साॅल्वर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह सीआरएस पब्लिक स्कूल, पावी के परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी रिया चौधरी को नकल करा रहा था। रिया ने कपड़ों में डिवाइस छिपा रखी थी। परीक्षा केंद्र के बाहर लग्जरी कार में बैठे साॅल्वर उसे सवालों के जवाब बता रहे थे।
विज्ञापन

एक सटीक सूचना पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने कार को घेर लिया। इसमें से साॅल्वर, राजकुमार, गुरुवचन और आयुष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। 27 साल के बीए पास गुरुवचन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रिया आयुष की बहन है। आयुष गाड़ी में मौजूद था और नकल कराने में मदद कर रहा था। परीक्षा केंद्र से रिया को पकड़ लिया गया। उसने सूक्ष्म आकार का ईयर फोन और माइक्रो फोन लगा रखा था। वह माइक्रो फोन में बहुत धीरे से सवाल बोल रही थी। उधर से साॅल्वर जवाब दे रहे थे। इन्हें सुनकर वह ओएमआर शीट भरकर जवाब दे रही थी।
विज्ञापन



इनकी हुई गिरफ्तारी

1. रिया चौधरी : ग्राम डबाना, निवाड़ी , गाजियाबाद
2. राजकुमार उर्फ नीटू : गांव खंदोई, नरसेना, बुलंदशहर
3. आयुष चौधरी : ग्राम डबाना, निवाड़ी, गाजियाबाद
4. गुरुवचन : गांव बेहड़ा, सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर



इनकी तलाश
1.मोनू मलिक: कांधला, शामली
2.कपिल: बेगमाबाद, बिनौली, बागपत
3. प्रिंस : सहारनपुर


ट्रेनिंग स्कूल में तैयार हुआ गिरोह
गुरुवचन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीए पास है। मेरठ में पुलिस भर्ती की फिजिकल परीक्षा की तैयारी के लिए ट्रेनिंग स्कूल चलाता है। यहीं पर मोनू मलिक, कपिल और प्रिंस उसके संपर्क में आए। प्रिंस पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए आया था। मोनू मलिक और कपिल ने साॅल्वर गैंग तैयार किया। अन्य लोग इसमें शामिल हो गए। गिरोह ने 2021 में देहरादून में वन विभाग की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली कराई थी। स्क्रीन शेयर एप के जरिए धांधली की गई थी। इसके बाद जैसे ही यूपी में पुलिस भर्ती निकली, गिरोह ने नकल कराने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





भर्ती नहीं हो पाया तो बन गया साॅल्वर
राजकुमार बीए पास है और उसकी उम्र 32 साल है। उसने पूछताछ में बताया कि वह 2013 में पुलिस भर्ती परीक्षा दे चुका है। इसमें फेल हो गया था। इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेज से नीटू पुत्र महेंद्र के नाम से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसी नाम से कम उम्र का आधार कार्ड बनवा लिया। उसने इस बार भी भर्ती के लिए फाॅर्म भरा है। उसकी परीक्षा रविवार को सहारनपुर में होनी है। उसने पूछताछ में बताया कि रिया उसके संपर्क में ही आई थी। उसने उसे गुरुवचन से मिलवाया। इसके बाद उसने ही नकल कराने के लिए ब्लू टूथ डिवाइस का सेटअप तैयार किया।


नकल करने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। उनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस, ईयर फोन, माइक्रो फोन, मोबाइल फोन और कार बरामद की गई है। राजकुमार ने यूपी पुलिस के सिपाही का फर्जी परिचय पत्र भी बनवा रखा था। यह भी बरामद हुआ है।
- सूर्यबली मौर्य, एसीपी लोनी

पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।

पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।

पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।

पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।

पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।

पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed