सलाखों के पीछे पहुंचा अब्दुल मलिक: असद की आत्म शांति की दुआ करना पड़ा महंगा, पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में अतीक के बेटे असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति की दुआ की फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
सिंभावली थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि प्रयागराज में गुरुवार को पुलिस और अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम की मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर हुए असद की मौत के मामले में सिंभावली के हरोड़ा मोड़ निवासी अब्दुल मलिक चौधरी ने अपनी फेसबुक अकाउंट से असद की आत्मा शांति के लिए उर्दू में लिखा है कि अल्लाह असद भाई को जनुत्तल उल फिरदौस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए।
इस संबंध में सिंभावली पुलिस को सूचना मिली और युवक के घर पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है जिन लोगों को फेसबुक पर टैग किया गया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी, यदि कोई संदिग्ध पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ... मिट्टी में मिला दूंगा
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। ट्विटर और फेसबुक पर हैशटैग मिट्टी में मिला दूंगा और हैशटैग एनकाउंटर के मीम्स और पोस्ट की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने यूपी एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान हैशटैग मिट्टी में मिला दिया के पोस्ट भी खूब किए गए।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पारीछा बांध के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जैसे ही यह खबर फैली तो सोशल मीडिया पर हैशटैग एनकांउटर ट्रेंड करने लगा। एनकाउंटर के एक घंटे बाद ही इस हैशटैग से 50 हजार ट्वीट हो गए। इसके साथ ही हैशटैग मिट्टी में मिला दूंगा भी ट्रेंडिंग में आ गया। इस हैशटैग के 22 हजार से ज्यादा ट्वीट घंटे भर में हो गए। यूजर्स ने लिखा कि जो कहता हूं.. करता हूं- मिट्टी में मिला दिया। एक और यूजर ने पोस्ट किया कि सब कार पलटने का इंतजार कर रहे थे, इधर बाइक पलट गई। इसके साथ ही नो जेल, नो बेल का मीम भी खूब शेयर होता रहा। फेसबुक पर भी पोस्ट की बाढ़ रही। यहां भी यूजर मिट्टी में मिला दिया के पोस्ट करते रहे।
ये हैशटैग हुए ट्रेंड
उमेश पाल- 30 हजार, अतीक अहमद- 26 हजार, असद अहमद- 54.5 हजार, विकास दुबे- 3156 हजार, गुड्डू मुस्लिम- नौ हजार, राजू पाल, योगी आदित्यनाथ, गुलाम मोहम्मद, माफिया, बाबा, माफिया डॉन।
(नोट सभी आकंड़े खबर लिखे जाने तक)