फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police caught seven women for making obscene gestures outside a spa in Ghaziabad s Indirapuram

स्पा सेंटर में देह व्यापार: राहगीरों को महिलाएं कर रही थीं ऐसे इशारे, पुलिस ने मारा छापा, सात युवतियां पकड़ीं

Thu, 02 Mar 2023 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक व सिपाहियों की मदद से महिलाएं व स्पा सेंटर की संचालिका को दबोच लिया, जबकि मौके से एक अन्य युवक भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में स्पा संचालिका ने बताया कि फरार होने वाला युवक उसका पति था।

विज्ञापन
Police caught seven women for making obscene gestures outside a spa in Ghaziabad s Indirapuram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड के डी-मॉल में बुधवार रात सैलून एंड स्पा सेंटर के बाहर खड़ी संचालिका और कर्मियों को आने-जाने वाले लोगों से अश्लील इशारे करते हुए इंदिरापुरम पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई के बीच संचालिका का पति और स्पा सेंटर का पार्टनर रवि शर्मा फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि एक साल पहले नियम पूरे नहीं होने पर स्पा सेंटर बंद कराया गया था।

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, मॉल में एक सैलून एंड स्पा सेंटर चलता है। रात में सूचना मिली कि स्पा सेंटर के बाहर कुछ महिलाएं खड़े होकर लोगों को अश्लील इशारे कर रही हैं। इससे मॉल में आने जाने वाले लोगों को परेशानी महसूस हो रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो स्पा सेंटर की संचालिका अन्य महिलाओं के साथ खड़े होकर उन्हें अंदर बुलाने के लिए अश्लील इशारा कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक व सिपाहियों की मदद से महिलाएं व स्पा सेंटर की संचालिका को दबोच लिया, जबकि मौके से एक अन्य युवक भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में स्पा संचालिका ने बताया कि फरार होने वाला युवक उसका पति रवि शर्मा था। पुलिस का कहना है कि यह स्पा सेंटर एक साल पहले नियमों का पालन नहीं करने पर बंद करा दिया गया था। एसीपी का कहना है कि स्पा सेंटर को बंद कराकर फरार आरोपी की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रशासन को भेजी जाएगी स्पा सेंटर को बंद कराने की रिपोर्ट
पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्पा सेंटर के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद नियमों की अवहेलना पर उसे बंद कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसीपी इंदिरापुरम ने मामले में विवेचक को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द जांच पूरी की रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके अलावा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि जब एक साल पहले स्पा सेंटर को बंद कराया गया तो फिर इसे कब चालू किया और उसे खोलने के लिए किसने मंजूरी दी थी। यदि जांच में सभी तथ्य गलत पाए जाते हैं कि फिर मामले में और कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed