फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested three accused in Ghaziabad conversion case

Ghaziabad News: डॉक्टर और इंजीनियर करा रहे थे धर्मांतरण, नमाज पढ़ने पर हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 03:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 09 Jul 2023 03:37 AM IST
सार

पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसे डॉक्टर और इंजीनियर चला रहे थे। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में छह लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused in Ghaziabad conversion case
मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : Twitter/@ghaziabadpolice

विस्तार

पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसे डॉक्टर और इंजीनियर चला रहे थे। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में छह लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। 

विज्ञापन


ट्रांस हिंडन के डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि गिरोह ने गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की युवती नीरू बिष्ट का धर्मांतरण कराया। इसका खुलासा तब हुआ, जब नीरू को परिजनों ने हिजाब पहनते और घर में नमाज पढ़ते देखा। उनकी शिकायत पर पुलिस ने गिरोह का पता लगाकर मास्टरमाइंड डॉ. अब्दुल्ला अहमद व उसके सहयोगी इंजीनियर मुसीर और कॉल सेंटर कर्मचारी राहिल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। राहिल और अब्दुल्ला का भी धर्म परिवर्तन हुआ है। राहिल पहले राहुल अग्रवाल व अब्दुल्ला सौरभ खुराना था।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने दिल्ली के अजय राठौर, अमृत सिंह और कपिल आनंद, जबकि मुसीर ने दिल्ली के ही अजय का धर्म परिवर्तन कराया। अजय मुसीर से ट्यूशन पढ़ता था। मुसीर ने ही संगम विहार के राहुल अग्रवाल का धर्म बदलवाकर उसे राहिल नाम दिया। उसके गिरोह से जुड़कर राहिल ने नीरू से ऑनलाइन निकाह किया और उसका धर्म परिवर्तन कराया। राहिल नोएडा स्थित काॅल सेंटर में काम करता है। नीरू भी वहीं काम करती थी। संवाद     >> कॉल सेंटर-क्लीनिक में बदलवा देते धर्म : पेज 8
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्टरमाइंड अब्दुल्ला देवबंद से कर रहा पढ़ाई 
मास्टरमाइंड अब्दुल्ला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 2014 में बीडीएस कर चुका है। पलवल निवासी अब्दुल्ला 2014 में ही सौरभ से अब्दुल्ला बना था। अब वह देवबंद के मदरसे से आलिम की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, संगम विहार निवासी मुसीर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुका है और अब बीटेक कर रहा है।


अलीगढ़ और देवबंद से भी जुड़े तार
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार अलीगढ़ और देवबंद से भी जुड़े हैं। आरोपियों के मोबाइल से दोनों जगह के मौलानाओं के वीडियो मिले हैं। धर्म परिवर्तन के लिए इन वीडियो का इस्तेमाल किया गया। विवादास्पद धर्मगुरु जाकिर नाइक के वीडियो भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed