फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   planted municipal reprimand

एनजीटी ने लगाई नगर निगम को फटकार

Thu, 03 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
 planted municipal reprimand
ngt - फोटो : amarujala

 रेजिडेंट्स की ओर से दाखिल की गई जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए एनजीटी ने नगर निगम के नगर आयुक्त को कड़ी फटकार लगाई। कौशांबी में एयर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से निपटने के लिए कोई व्यवस्था न करने से खफा एनजीटी ने एक सप्ताह में इलाके में प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए इसकी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


कौशांबी में एयर और सालिड वेस्ट के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए कारवा की ओर से  2015 में एनजीटी में याचिका दाखिल की गई थी। नगर निगम के जवाब दाखिल करने के बाद 18 मई 2016 को एनजीटी में सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन


एनजीटी में सुनवाई के बाद विभाग द्वारा कोई काम नहीं कराने पर कारवा ने एनजीटी में कोर्ट की अवमानना का केस फाइल किया दिया था। इसके बाद फिर से इस केस पर सुनवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारवा के अध्यक्ष वीके मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में एनजीटी ने निगम के नगर आयुक्त को आदेश दिया है कि वह एफिडेविट फाइल करें कि अब तक कौशांबी इलाके से एयर पॉल्यूशन को कम करने और सालिड वेस्ट को हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

एनजीटी ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह निगम के कामों की मानीटरिंग करे।  अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed