फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Physics questions took the time of the students

Ghaziabad News: भौतिक विज्ञान के सवालों ने लिया परीक्षार्थियों का समय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Physics questions took the time of the students
सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज से नीट परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद
गाजियाबाद। जिले में 21 केंद्रों पर रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) कराई गई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 10,272 परीक्षार्थियों में से 276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न मुश्किल भरे थे। उन्हें हल करने में समय लग रहा था, इस वजह से परीक्षा लंबी रही।
विज्ञापन

वहीं कुछ परीक्षार्थियों को पेपर को मध्यम वर्ग का बताया। केंद्रों पर जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई साथ ही प्रशासन की ओर से निगरानी की गई। परीक्षा में सिटी मजिस्ट्रेट सहित तीन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पानी और अन्य व्यवस्था की गई। केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्टरी के प्रधानाचार्या मनोज कुमार परीक्षा के कोऑर्डिनेटर रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था भी केंद्रों पर की गई।
विज्ञापन

हल्के रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे परीक्षार्थी:
परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रोनिक यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा में गहरे रंग के कपड़े पहनने की मनाई थ, जिसकी वजह से परीक्षार्थी हल्के रंग के कपड़े पहनकर केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश पत्र में विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में सभी निर्देश दिए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर जूते पहनकर प्रवेश नही दिया गया, परीक्षार्थी चप्पल या सैंडल पहनकर गए। इसके साथ विद्यार्थियों के हाथों से कड़ा या अन्य सामान भी उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज से नीट परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद

सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज से नीट परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद

सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज से नीट परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद

सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज से नीट परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed