{"_id":"577bfb324f1c1b93477f9aaa","slug":"petrol-tanker-train-leak-filling-people-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक, भरकर ले गए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक, भरकर ले गए लोग

Updated Wed, 06 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के टैंकर से लीक होता पेट्रोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा। पेट्रोल लीक होता देख लोग डिब्बे और बोतल लेकर आए और पेट्रोल भरने लगे। जीआरपी और आरपीएफ ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा।
तीन घंटे बाद टैंकर का लीकेज ठीक कर मालगाड़ी को दिल्ली रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दौरान पेट्रोल के संपर्क में कहीं से आग नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक मालगाड़ी पेट्रोल लेकर दिल्ली जा रही थी।
सिग्नल नहीं मिलने पर मालगाड़ी साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी हो गई। इसी बीच मालगाड़ी के टैंकर से पेट्रोल लीक होता देखकर कुछ लोग बोतल और डिब्बे लेकर पेट्रोल भरने लगे।
विज्ञापन
पेट्रोल भरने को लेकर मारामारी मच गई और लोग भिड़ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने लाठियां फटकार कर पेट्रोल भर रहे लोगों को भगाया। सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से लीकेज ठीक करने के लिए रेलवे कर्मचारी आए और मरम्मत का काम शुरू हुआ। लीकेज ठीक कर सुबह नौ बजे मालगाड़ी को दिल्ली रवाना कर दिया गया।