फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pet puppy beaten to death and then thrown down from second floor

गाजियाबाद में हैवानियत की हद पार: युवक ने डॉग की पीट-पीटकर की हत्या, फिर दूसरी मंजिल से फेंक दिया नीचे

Mon, 01 Sep 2025 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, लोनी
माई सिटी रिपोर्टर, लोनी Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 01:06 AM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने पालतू कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। 

विज्ञापन
Pet puppy beaten to death and then thrown down from second floor
पालतू पिल्ले को मारने के बाद बाहर फेंकता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अंकुर विहार थानाक्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा ने अपने पड़ोसी प्रदीप के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने प्रदीप पर पालतू पिल्ले को पीट-पीटकर जान से मारने और उसके बाद छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। मामला 29 अगस्त का है और पुलिस ने 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ज्योति शर्मा ने दर्ज मुकदमे में बताया कि परिवार के साथ डीएलएफ कॉलोनी के प्रेम विहार स्थित फ्लैट की दूसरी मंजिल पर रहती हैं। वह गली में रह रहे पिल्लों की देखभाल करती हैं। पिल्ले घर के बाहर शौच करते थे। इस बात से नाराज होकर पड़ोसी प्रदीप पिल्ले को 29 अगस्त की दोपहर फ्लैट की छत पर ले गया। आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रदीप की पत्नी से की तब प्रदीप ने उनसे मारपीट करते हुए पिल्ले के खुद छत से कूदने की बात कह डाली। इसके बाद बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई फुटेज
पीड़िता की ओर से दिए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्योति शर्मा ने वारदात होने के बाद जब फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब उनके हाथ वारदात से जुड़े साक्ष्य लग गए। पिल्ले को पीटने के बाद मृत अवस्था में नीचे फेंकने की फुटेज कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है, जिसके एक हाथ में डंडा और दूसरे में पिल्ला था। फुटेज में पिल्ले को घर के बाहर फेंकने की फुटेज साफ कैद हुई है। पुलिस ने वीडियो की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed