{"_id":"594933864f1c1bf9788b4a84","slug":"permanent-dl-process-will-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमानेंट डीएल की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमानेंट डीएल की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। परिवहन विभाग में परमानेंट डीएल की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होने जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक जुलाई से परमानेंट डीएल के लिए लोगों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे काउंटर पर आवेदकों की संख्या कम होगी। इसके साथ ही लोग एजेंटों के चक्कर में भी नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग में लर्निंग डीएल की प्रक्रिया पहले ही ऑनलाइन है, अब परमानेंट डीएल भी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही बनाए जाएंगे। एआरटीओ (प्रशासन) विश्वजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदक इंटरनेट के जरिए वेबसाइट पर फार्म भरकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से डीएल की फीस जमा करेंगे। आवेदन फार्म की प्रिंटर से प्रति लेकर डाक्युमेंट के साथ कार्यालय में जमा कराएंगे। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाक के जरिए डीएल घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन