फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People will get relief from broken roads in Indirapuram

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में लोगों को टूटी सड़क से मिलेगी निजात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
People will get relief from broken roads in Indirapuram
इंदिरापुरम में विकास कार्यो का शिलान्यास करती महापौर सुनीता दयाल। स्रोत पार्षद
साहिबाबाद। इंदिरापुरम एवं लाजपत नगर के लोगों को जल्द ही टूटी हुई सड़कों से निजात मिलेगा। मंगलवार को महापोर सुनीता दयाल ने क्षेत्र में 3 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। इंदिरापुरम के साथ ही मोहन नगर जोन में इस बजट से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि इंदिरापुरम में गौर ग्रीन विस्टा सोसायटी से जीडीए मार्केट तक 600 एमएम व्यास की आरसीसी एनपी तीन सीवर लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट शामिल है, जिसकी लागत लगभग 2.95 करोड़ रुपये है। कार्य होने से लोगों को न केवल टूटी सड़क बल्कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। हाल ही में इंदिरापुरम नगर निगम को हस्तांतरित हुआ है, यहां सड़क से लेकर नाले तक की समस्या विकराल रूप में हैं। ऐसे में नगर निगम इंदिरापुरम को प्राथमिकता देकर यहां काम करा रहा है। इंदिरापुरम के साथ ही लाजपत नगर के ब्लॉक पार्क के चारों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम भी शुरू हुआ है, जिसकी लागत करीब 17.40 लाख रुपये हैं। महापौर ने निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता पर भी नजर रखने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर पार्षद धीरज अग्रवाल, पार्षद हरीश कराकोटी, पार्षद प्रमोद राघव, सहायक अभियंता शेषमणि यादव, अवर अभियंता मयंक मिश्रा और विनोद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed