{"_id":"6635fd837903980df103e219","slug":"people-caught-two-thieves-breaking-the-lock-of-a-flat-in-ghaziabad-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: फ्लैट का ताला तोड़ रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले; मौके से दो हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: फ्लैट का ताला तोड़ रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले; मौके से दो हुए फरार
Sat, 04 May 2024 02:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 May 2024 02:49 PM IST
सार
घटना शुक्रवार रात केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी की है। बताया जा रहा है कि चार चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इनमें से दो को लोगों ने दबोच लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, अन्य दो चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Ghaziabad News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी में चोरी करने घुसे चार चोरों में से दो को निवासियों ने पकड़ लिया। मौके पर पुलिस बुलाकर चोरों को उनके हवाले कर दिया है। घटना शुक्रवार रात की है। जिसके बाद से लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सोसाइटी निवासी नीतू सिंह का कहना है कि सोसाइटी में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कई दिनों तक धरना प्रदर्शन के बाद भी बिल्डर की ओर से सुरक्षा के कोई कदम उठाए नहीं गए हैं। मामले में नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि समिति के अंदर घुसे चोरों ने पहले सीसीटीवी का तार काट दिया उसके बाद फ्लैट का ताला तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर लोगों ने देखा तो चोर भागने लगे। दो चोरों को मौके से ही लोगों ने दबोच लिया। शनिवार को मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जाहिर कर विरोध जताया। ताला तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन