{"_id":"5c1cf443bdec2256bd3ced0a","slug":"passport-cease-of-defaulter-sugar-mill-owners-umesh-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफॉल्टर चीनी मिल मालिक उमेश मोदी पर राज्य सरकार ने कसा शिकंजा, जब्त किया पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफॉल्टर चीनी मिल मालिक उमेश मोदी पर राज्य सरकार ने कसा शिकंजा, जब्त किया पासपोर्ट
Fri, 21 Dec 2018 07:40 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 21 Dec 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट
- फोटो : amar ujala
डिफॉल्टर चीनी मिल मालिकों को विदेश भागने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में जबरदस्त हलचल है। इसके लिए प्रदेशभर में उन सभी चीनी मिल मालिकों के पासपोर्ट जब्त किए जा रहे हैं जिन पर गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में शुक्रवार को गाजियाबाद जिला प्रशासन ने मोदी मिल के मालिक उमेश मोदी का पासपोर्ट जब्त करने को कहा है। माना जा रहा है कि 23 को सीएम योगी के दौरे से पहले यह किसानों को साधने की कोशिश हो सकती है।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए डिफॉल्टर चीनी मिलों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज कराने के बाद सरकार उनके मालिकों के पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दे चुकी है।
विज्ञापन