फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ordered two LEDs from businessman posing as fake sub-inspector

Ghaziabad News: फर्जी उपनिरीक्षक बनकर कारोबारी से मंगवाईं दो एलईडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ordered two LEDs from businessman posing as fake sub-inspector
लोनी। फर्जी उपनिरीक्षक बनकर कारोबारी को कॉल कर दो एलईडी टीवी मंगवाने और रुपये नहीं देने के मामले में अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। ठग ने कारोबारी को कॉल कर खुद को पुलिस वाला बताया, ट्रॉनिका सिटी में दो एलईडी मंगवाईं और रुपये लेने के लिए ट्रॉनिका सिटी थाने में बुलाया। थाने पहुंचकर पीड़ित को ठगी का पता चला।
विज्ञापन


धीरज सिंह निवासी सादतपुर एक्सटेंशन करावलनगर दिल्ली ने बताया कि उनके पारस इलेक्टि्रक हब एमएम रोड डीएलएफ अंकुर विहार स्थित शोरूम से और कथित उपनिरीक्षक सतपाल ने दो एलईडी का ऑर्डर दिया गया। इनकी डिलीवरी ट्रॉनिका सिटी में करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि वह ट्रॉनिका सिटी थाने पर हैं, उनका आदमी वहां खड़ा है, उसे एलईडी दे दो। कारोबारी ने कथित पुलिस कर्मी के बताए पते पर एलईडी भिजवा दीं।
विज्ञापन

कारोबारी ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचा और पुलिस कर्मी के बारे में पूछने लगा। थाने पहुंचने पर पता लगा कि उस तरह का कोई सामान थाने से नहीं मंगाया गया। सतपाल नाम को कोई पुलिस कर्मी नहीं है। ठगी होने पर उन्होंने ट्रॉनिका सिटी थाने में शिकायत दी। मामला अंकुर विहार थाना क्षेत्र का आता है, तो पीड़ित को अंकुर विहार थाने भेजा गया। यहां पीड़ित ने शिकायत दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों पहले नंदग्राम गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे ही लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंदग्राम थाना पुलिस से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed