फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   onion price hike

प्याज के दाम बढ़ने का आप ने किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
onion price hike
प्याज के दाम बढ़ने का आप ने किया विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर प्याज के मूल्यों में हो रही बढ़ोत्तरी का विरोध किया। आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान के 32 हजार टन प्याज सड़ने के बयान पर भी कार्यकर्ताओं ने इसे प्याज घोटाला करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. छवि यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते प्याज के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। देश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्याज को लेकर सीबीआई जांच कराने की मांग की। जिला सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि प्याज के दाम बढ़ने से लोगाें की रसोई का बजट बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री के बयान से साफ है कि प्याज के भंडारण में बड़ी लापरवाही बरती गई। इस मौके पर मनोज त्यागी, डॉ. अरुण सिंह, मीनाक्षी श्रीवास्तव, तरुणिमा, संजय यादव, संदीप चौधरी, मोहित अग्रवाल, डॉ. गौरव चौहान, मुकेश प्रजापति, मुजीब सैफी, हिना खान, शरदेंदु शर्मा, राशिद सिद्दीकी, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed