फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One who took loan from banks by preparing fake documents arrested

Ghaziabad News: फर्जी बैनामे तैयार कर बैंकों से ऋण लेने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
One who took loan from banks by preparing fake documents arrested
गाजियाबाद। फ्लैट किराये पर लेकर उनकी मूल बैनामे से फर्जी बैनामा तैयार कर अपने नाम से बैंकों से ऋण लेकर धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को भी नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मेरठ कैंट निवासी पुष्पेंद्र जैन है। पूछताछ में इसने बताया कि कोरोना काल में सोसायटियों में खाली पड़े फ्लैटों को अपने साथियों के साथ मिलकर किराये पर लेते थे। उसे कोर्ट कचहरी के कामों की अच्छी जानकारी है। ऐसे में वह फ्लैट के मूल बैनामा हासिल कर फर्जी बैनामा तैयार करके अपने साथियों को फ्लैट का फर्जी मालिक बनाकर बैंक से ऋण ले लेते हैं। इसके लिए अपने साथियों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें फ्लैट मालिक बनाकर बैंक में फर्जी खाता खुलवाते हैं और खाते से धन का स्थानांतरण विभिन्न कंपनियों में कर रकम को नकद ले लेते हैं। एसीपी ने बताया कि छह जून को इसके साथी संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed