{"_id":"63241f009bb611074f09e81d","slug":"one-miscreant-got-shot-in-an-encounter-with-ghaziabad-police-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, साथी फरार
Fri, 16 Sep 2022 12:30 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, गाजियाबाद
एएनआई, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:30 PM IST
सार
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों का इशारा किया। लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य एक बदमाश फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि हमें चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहन पर कुछ लोग आते दिखाई दिए। हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। हमने अपनी दूसरी टीम को सूचना दी। खुद को पुलिस द्वारा घिरते देखकर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हमें चेकिंग के दौरान 2 संदिग्ध वाहन पर कुछ लोग आते दिखाई दिए। हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागे। हमने अपनी दूसरी टीम को सूचना दी। खुद को पुलिस द्वारा घिरते देखकर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी: रजनीश कुमार उपाध्याय, CO, लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/lvZ9mJIFSa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2022
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, उनका एक साथी अभी फरार है, उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। इनके पास से हमें एक जोड़ी कान के कुंडल, अंगूठी, दो चोरी की बाइक, तमंचे, कुछ मोबाइल, कारतूस आदि मिले हैं। मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है।