{"_id":"660fc74f052ab18adc071b1e","slug":"one-and-a-half-year-old-boy-drank-thinner-thinking-it-was-water-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत: मां रसोई में बना रही थी खाना, बच्चे ने पानी समझकर पी लिया थिनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत: मां रसोई में बना रही थी खाना, बच्चे ने पानी समझकर पी लिया थिनर
Fri, 05 Apr 2024 03:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:12 PM IST
सार
मासूम की मां कविता रसोई में खाना बना रही थी। बेटा दक्ष कुछ दूरी पर खेल रहा था। खेलने के दौरान दक्ष ने पानी समझकर वहां रखा थिनर पी लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश विहार कॉलोनी में घर में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम ने पानी समझकर थिनर पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले अनिल कुमार परिवार के साथ प्रकाश विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह लोनी के प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को उनके घर में पुताई का काम चल रहा था। कविता रसोई में खाना बना रही थी। बेटा दक्ष कुछ दूरी पर खेल रहा था। खेलने के दौरान दक्ष ने पानी समझकर वहां रखा थिनर पी लिया। तभी कविता को दक्ष के रोने की आवाज सुनाई दी। कविता पास पहुंची तो देखा थिनर बिखरा हुआ था। बेटे की तबीयत खराब होने पर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दक्ष को दिल्ली के सेंट स्टीफन हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन