फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One accused of gang robbing people on the pretext of giving lift arrested in ghaziabad

लिफ्ट देने के बहाने करते खेल: गुरु चलाता टप्पेबाजी का गिरोह, चेला गिरफ्तार; 25 से 30 लोगों का बना रखा है गैंग

Fri, 23 Feb 2024 10:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Feb 2024 10:55 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शाहिद का गुरु फारुख है। शाहिद ने बताया फारुख के पास 25-30 लोगों का गिरोह है। दो-दो साथियों को फारुख बाइक व टप्पेबाजी के लिए रुपये उपलब्ध कराता है। 

विज्ञापन
One accused of gang robbing people on the pretext of giving lift arrested in ghaziabad
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लिफ्ट देने के बहाने सरकारी गाड़ी बताकर सामान की स्कैनिंग करने के बहाने टप्पेबाजी कर लोगों का सामान लेकर भाग वाले गिरोह के एक शातिर को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर ने बताया कि गिरोह गुरु चलाता है वह चेला है। गुरु (फारुख) ने 25 से 30 लोगों का एक गिरोह बनाया है। सबको वही वाहन व सामान उपलब्ध कराता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर हापुड़ के धौलाना निवासी शाहिद है। इसने साथी के साथ मिलकर 17 नवंबर 2023 को पटेलनगर में गगन नाम के व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने सामान की स्कैनिंग व चेकिंग के नाम पर मोबाइल, 4300 रुपये और डेबिट कार्ड का पिन कोड पूछकर 98,900 रुपये खाते से निकाल लिए थे। मामले में गगन ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी की जांच में सीसीटीवी फुटेज में शाहिद टप्पेबाजी करता हुआ नजर आया। जिसे ट्रेस कर पकड़ा गया है। पूछताछ में इसने बताया कि उसके गुरु फारुख ने इस टप्पेबाजी में से उसे 30 हजार रुपये दिए थे। इसमें से पुलिस ने 3200 रुपये बरामद किए हैं। एसीपी ने बताया कि शाहिद के खिलाफ मसूरी थाने में डकैती का एक मुकदमा समेत चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। यह कई बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर है शाहिद का गुरु फारुख
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शाहिद का गुरु फारुख है। शाहिद ने बताया फारुख के पास 25-30 लोगों का गिरोह है। दो-दो साथियों को फारुख बाइक व टप्पेबाजी के लिए रुपये उपलब्ध कराता है। एसीपी ने बताया फारुख दादरी का रहने वाला है। वह दादरी का हिस्ट्रीशीटर है।

ऐसे करते हैं टप्पेबाजी
शाहिद ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का एक व्यक्ति बस अड्डे के आसपास किसी भी व्यक्ति के पास जाकर खड़ा हो जाता है। बातों-बातों में उससे पूछते हैं कि कहां जा रहे है। उसके बताए हुए स्थान पर वह भी जाने की बात कहता है। इसी बीच उनका दूसरा साथी वहां पहुंचता और लिफ्ट देने की बात करके कुछ दूरी पर कार खड़ी होने की बात करता है। इसके बाद सरकारी कार बताकर चेकिंग व सामान की स्कैनिंग का हवाला देकर सामान ले लेते हैं और फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed