फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   old man reached police station with knife Said send me to jail i have killed my wife

हैवान पति: बोला- शादी के 44 साल बाद भी कहना नहीं मानती थी, इस जिद पर चाकू से गोद दिया, डेढ़ महीने पहले तोड़ी थी टांग

Wed, 29 Jun 2022 07:16 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

नंदग्राम थाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथ में खून से सना चाकू देख पुलिसवाले दंग रह गए। इसके बाद बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची, जहां उसके बेटों ने हैवान बाप की हर करतूत का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
old man reached police station with knife Said send me to jail i have killed my wife
nandgram thana ghaziabad - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैं अपनी पत्नी का खून करके आया हूं, मुझे जेल भेज दो, 44 साल से क्लेश चल रहा था, आज खत्म कर दिया... मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे नंदग्राम थाने पहुंचे 65 साल के अब्दुल रऊफ ने खून से सना चाकू दिखाते हुए यह कहा तो पुलिसवाले भौचक्के रह गए। पुलिस उसे साथ लेकर हिंडन विहार में उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसने चाकू से पांच वार कर 62 साल की पत्नी रईसा को लहूलुहान कर दिया है। बेहद गंभीर हालत में बेटों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बागपत के लुहारी सराय के निवासी रऊफ ने पुलिस पूछताछ में बताया, शादी के 44 साल बाद भी रईसा मेरा कहना नहीं मानती, मायके वालों के कहने पर चलती है। सुबह करीब दस बजे मायके जाने की जिद करने लगी, मना करने पर भी नहीं मानी तो उसे चाकू से गोद दिया। मरा समझकर छोड़ा था, पता नहीं कैसे बच गई।

विज्ञापन

पत्नी पर पांच वार किए गए- पुलिस
पुलिस ने बताया कि रईसा पर पांच वार किए गए। दो गर्दन और तीन पेट में। बेटे इरफान ने रईसा को पटेलनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इरफान ने ही पिता के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डेढ़ महीने पहले तोड़ दी थी टांग

अब्दुल रऊफ और रईसा के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सातों की शादी हो चुकी है। बेटे ही मजदूरी करके परिवार चला रहे हैं। रऊफ अब काम नहीं करता है। बेटों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भी अब्बा और अम्मी में झगड़ा हुआ था। अब्बा ने अम्मी की टांग तोड़ दी थी। अम्मी ने पुलिस में शिकायत करने से मना किया था।

विज्ञापन

नशे का आदी है रऊफ

रईसा के भाई फरियाद अली का कहना है कि अब्दुल रऊफ काफी समय से नशे का आदी है। नशा करने के लिए वह रईसा से रुपये मांगता था, न मिलने पर भी झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर वह कई बार मायके आकर भी रही लेकिन वह समझौता करके वापस ले जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed