{"_id":"613dbd1c7354cf0b173e3990","slug":"nurse-told-false-story-of-car-loot-to-not-pay-9-installments-of-loan-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी निकली कार लूट की वारदात, लोन के भुगतान से बचने के लिए नर्स ने रचा था नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी निकली कार लूट की वारदात, लोन के भुगतान से बचने के लिए नर्स ने रचा था नाटक
Sun, 12 Sep 2021 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:11 PM IST
सार
पुलिस ने एनटीपीसी टाउनशिप निवासी रिश्तेदार के घर से गाड़ी बरामद कर ली है। पता चला कि लोन की 9 किश्तों के भुगतान से बचने के लिए नर्स ने कार लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
यूपी: फर्जी निकली कार लूट की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्धनगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र की आमका रोड पर पिस्टल के बल पर स्टाफ नर्स से कार लूट की वारदात फर्जी निकली। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एनटीपीसी टाउनशिप निवासी उसके रिश्तेदार के घर से कार बरामद कर ली है। जांच में पता चला है कि कार लोन की 9 किश्तों की भुगतान नहीं किया गया था। इससे बचने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी गई। लूट की सूचना पर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव सादुल्लापुर निवासी वीरपाल की बेटी सोनू ग्रेटर नोएडा स्थित यूआईएल कंपनी में स्टाफ नर्स है। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक सोनू शनिवार सुबह कार से ड्यूटी के लिए निकली थी। बारिश के कारण वह धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। घर से कुछ ही दूर स्थित राणा के बाग से निकले दो बदमाश उसकी कार के सामने आ गए।
विज्ञापन
इससे सोनू ने कार रोक दी। सोनू ने आरोप लगाया कि कार रुकते ही एक बदमाश उसकी तरफ आया और पिस्टल तान दी। इसके बाद उसे नीचे उतरने को कहा और गोली मारने की धमकी देकर कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सोनू ने परिजन को कॉल कर सूचना दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद सोनू की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद कार की लोकेशन एनटीपीसी टाउनशिप निवासी युवती के रिश्तेदार के घर पर मिली।
कार को वहां से बरामद करने पर मामले का खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार ही युवती की कार लेकर गया था। युवती पर लोन की 9 किश्तें बकाया थीं। इनका भुगतान न करने पड़े, इसलिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी गई। एसीपी ने बताया कि मामले से जुड़े लोगों की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।