फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nurse and ANM will investigate dengue malaria

Ghaziabad News: नर्स और एएनएम करेंगी डेंगू मलेरिया की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Nurse and ANM will investigate dengue malaria
गाजियाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रैपिड किट से नर्स और एएनएम डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की जांच करेंगी। इसके लिए कर्मचारियों को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों को बताया गया कि प्रत्येक मरीज की लक्षण के आधार पर जांच जरूर की जाए, जिससे समय पर मरीज का इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए लैब टेक्नीशियन (एलटी) के अलावा इस बार नर्स को भी डेंगू जांच के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नर्स कर्मियों व एएनएम को प्रशिक्षित किया गया। डॉ. शिवी अग्रवाल, डॉ. सुरुचि सैनी ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया हेतु रक्त के नमूने लिए जाना, रैपिड कार्ड से जांच करना, रक्त पट्टिकाओं की स्टेनिंग एवं रक्त पट्टिकाओं की माइक्रोस्कोपिक जांच करने संबंधित जानकारी दी गई। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जहां पर एलटी की पूर्ण कालिक तैनाती नहीं है। वहां नर्स व एएनएम द्वारा जांच की जाएगी, जिससे घर के नजदीक ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed