फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now every house will be illuminated

अब हर घर में होगी रोशनी

Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now every house will be illuminated
led bulb - फोटो : demo

हर घर को बिजली कनेक्शन देकर रोशन करने की पावर कारपोरेशन की मुहिम धरातल पर आ गई है। आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड सहित कोई वैलिड आईडी नहीं होने पर भी उपभोक्ता केवल 100 रुपये के क्षतिपूर्ति बांड (इंडेमिनिटी बांड) पर प्री-पेड बिजली कनेक्शन ले सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ‘कनेक्शन टू ऑल’ स्कीम के तहत सभी को आसानी से बिजली कनेक्शन देने की योजना है।योजना में किसी विवादित प्रापर्टी, स्ट्रीट वेंडर, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले, निर्माणाधीन इमारत में रहने वाले व्यक्ति वैलिड आईकार्ड या फिर इंडेमिनिटी बांड के जरिए प्री-पेड कनेक्शन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्थायी या फिर प्री-पेड कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को लंबी-चौड़ी गाइडलाइन और विभागीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी। शनिवार को पावर कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता, एसई एसबी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक लाख नए प्री-पेड मीटर खरीदेगा कारपोरेशन
पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कारपोरेशन की प्राथमिकताओं में सप्लाई, ओटीएस स्कीम, नए कनेक्शन की ड्राइव और रिवैन्यू बढ़ाना प्रमुख है। कनेक्शन फॉर ऑल स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के नियमों को सरल किया गया है।

कोई वैलिड आईडी नहीं होने पर भी केवल 100 रुपये का इंडेमिनिटी बांड प्री-पेड कनेक्शन के लिए प्रर्याप्त रहेगा। सभी को आसानी से प्री-पेड कनेक्शन मिल सके, इसके लिए एक लाख नए प्री-पेड मीटर खरीदे जाएंगे।

कटौती पर ब्रेक लगाने को हर पांच दिन में होगी समीक्षा
पावर कारपोरेशन की ओर से गाजियाबाद और नोएडा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। दोनों जिलों के फीडरों में जीरो ट्रिपिंग के लिए हर पांच दिन में समीक्षा के साथ मॉनीटरिंग की जाएगी। गाजियाबाद के शहरी क्षेत्र में 11 केवी के 431 फीडर में जीरो ट्रिपिंग की मॉनीटरिंग होगी।

अधिक कटौती होने वाले फीडरों के जेई और लाइनमैन से पूछताछ की जाएगी।

एएसपीडी स्कीम में ब्याज माफी की सुविधा
वन टाइम सैटलमेंट स्कीम के तहत पावर कारपोरेशन ने बिजली बकाएदारों और डिफाल्टरों के लिए एमेनेस्टी स्कीम फॉर पावर डिफाल्टर्स योजना शुरू की है। 15 अप्रैल से शुरू हुई योजना के तहत बकाएदारों को 100 फीसदी ब्याज व सरचार्ज माफी की सुविधा प्रदान की गई है।


अर्बन एरिया में योजना का लाभ उठाने के लिए 31 मई, रूरल में 15 जून और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में 15 मई तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

पावर मिनिस्टर मोदीनगर गदाना में करेंगे सब-स्टेशन का शुभारंभ
प्रदेश सरकार के पावर मिनिस्टर श्रीकांत शर्मा 26 अप्रैल को मोदीनगर के गदाना में आईपीडीएस योजना के तहत बने 33 केवीए के सब-स्टेशन सहित प्रदेश सरकार की अन्य योजना के तहत बने सब-स्टेशन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed