{"_id":"582755594f1c1b342fb3b3b2","slug":"note-this-will-not-change-in-the-bank-s-branches","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में आज नहीं बदले जाएंगे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में आज नहीं बदले जाएंगे नोट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : demo pic
रिजर्व बैंक से नए नोट प्राप्त न होने के कारण रविवार को गाजियाबाद जोन की अंतर्गत आने वाली बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में नोट नहीं बदले जा सकेंगे। केवल खातों में पैसा ही जमा किया जाएगा। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सीएसडी गाजियाबाद जोन के सीनियर मैनेजर की ओर से ई-मेल भेजकर बैंकों को सूचना दी गई है। इसमें कहा गया है कि आरबीआई से कैश नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से 1000-500 के पुराने नोटों के बदले नए नोट नहीं दिए जा सकेंगे। लोग अपने खातों में पुराने नोट जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि बैंक रोजाना की तरह ही खुले रहेंगे। उन्होंने ब्रांच के अधिकारियों इसके लिए ब्रांच के अंदर और बाहर नोटिस लगाकर जनता को सूचना देने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन