फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nomination number mandatory if no Aadhaar number

आधार नंबर नहीं होने पर नामांकन संख्या अनिवार्य

Sat, 24 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sat, 24 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nomination number mandatory if no Aadhaar number
CCSU - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। सीसीएसयू की शैक्षिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड संख्या अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड नहीं होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे सभी विद्यार्थी आधार कार्ड आने तक आधार नामांकन संख्या डाल कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। सीसीएसयू ने पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म में कई अहम बदलाव किए है। रजिस्ट्रेशन फार्म में विद्यार्थियों को अपना नाम, बोर्ड और 12वीं का रोल नंबर डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मुख्य रजिस्ट्रेशन फार्म में छात्र, उनके परिजनों का नाम प्री-जेनरेट होकर आ जाएगा।  इसी बीच सीसीएसयू को तीन बोर्डों ने 12वीं रिजल्ट का लिंक उपलब्ध कराया है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन के समय 12वीं के अंक स्वयं सत्यापित हो जाएंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों के डोमिसाइल प्रमाणपत्र का नंबर भी डालना होगा। आरक्षण का लाभ चाहने वालों के लिए फार्म में एक ब्लॉक दिया गया है। पहली बार छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन फार्म में दसवीं और 12वीं के प्राप्तांक  व पूर्णांक की जगह केवल दसवीं-12वीं का अंकपत्र क्रमांक और रोल नंबर डालना होगा।


छात्र-छात्राओं को बाद में कोई जानकारी पोर्टल पर नहीं देनी होगी। विवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कई तकनीकी दिक्कतों से विद्यार्थियों को अभी भी दो - चार होना पड़ रहा है। विवि के हेल्प सेंटर पर एकाउंट से फीस कटने और रजिस्ट्रेशन नहीं होने की शिकायत आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed