{"_id":"58d7e1bb4f1c1b307d1a123f","slug":"new-sub-stations-will-give-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":" नए सब-स्टेशन देंगे गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सब-स्टेशन देंगे गर्मी से राहत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। महानगर के लोगों को गर्मियों में ओवरलोडिंग से होने वाले बिजली कट, आकस्मिक शटडाउन और लो वोल्टेज की समस्या नहीं झेलनी होगी। नए सब-स्टेशन के साथ पुराने सब-स्टेशन का अपग्रेडेशन जोरों पर है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मोदीनगर के गदाना और वैशाली सेक्टर-छह में नया सब-स्टेशन शुरू हो जाएगा। साथ ही करीब 10 पुराने सब-स्टेशन की क्षमता दोगुनी करने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
आईपीडीएस योजना में ही कई सब-स्टेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह और मई में शुरू होने से गाजियाबाद जोन में शामिल हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर के उपभोक्ताओं की गर्मियां इस बार अच्छी बीतेंगी।
विज्ञापन
आईपीडीएस में नए सब-स्टेशन के साथ बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने के आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। आईपीडीएस में कुल 27 नए सब-स्टेशन गाजियाबाद जोन में शुरू होने हैं। इनमें से केवल लोनी के बलरामनगर-द्वितीय में सब-स्टेशन शुरू हुआ है।
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि आईपीडीएस योजना में मोदीनगर गदाना व वैशाली सेक्टर-छह सब-स्टेशन को अप्रैल में शुरू कराने की कवायद की जा रही है। सब-स्टेशनों की क्षमता वृद्धि का काम भी तेजी से चल रहा है।
क्षमता वृद्धि से निर्बाध सप्लाई का रास्ता होगा साफ
पावर कारपोरेशन की ओर से गर्मियां शुरू होने से पहले ही सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का कार्य तेज कर दिया गया है। सब-स्टेशनों में पांच की जगह 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। कारपोरेशन का कार्य जारी है।
क्षमता वृद्धि वाले सब-स्टेशनों में गांधीनगर, लालबाग, नया बस अड्डा, सुदामापुरी, गोविंदपुरी, नवयुग मार्केट, सिटी सब-स्टेशन, मोरटा सहित अन्य शामिल हैं। इनमें से कई सब-स्टेशनों के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने का काम पूरा हो चुका है।