फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New Ganges water line clearance from NHAI

नई गंगाजल लाइन के लिए एनएचएआई से मिली मंजूरी

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
New Ganges water line clearance from NHAI
पेयजल लाइन - फोटो : अमर उजाला

सिद्धार्थ विहार में प्रस्तावित 50 क्यूसेक गंगाजल प्लांट के लिए पाइप लाइन एनएच-24 के किनारे ही डाली जाएगी। अब इसमें एनएचएआई का अड़ंगा नहीं लगेगा। डासना से सिद्धार्थ विहार तक 19 किलोमीटर लंबी इस पाइप लाइन को बिछाने पर एनएचएआई की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


एनएच-24 के चौड़ीकरण से अब गंगाजल लाइन डालने का काम नहीं रुकेगा।गंगाजल के नए प्लांट (50 क्यूसेक क्षमता) का निर्माण अब आचार संहिता खत्म होने के बाद अप्रैल में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जल निगम के अधिकारियों ने प्लांट की डीपीआर तैयार कर इस पर शासन से स्वीकृति ले ली है।
विज्ञापन


240 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट से 37.5 क्यूसेक गंगाजल नोएडा और 12.5 क्यूसेक आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार कालोनी को दिया जाएगा। इस प्लांट के लिए डासना गंगनहर से सिद्धार्थ विहार तक पहुंचाने के लिए गंगाजल लाइन बिछानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-24 चौड़ीकरण का डिजाइन फाइनल न होने की वजह से पूर्व में इस लाइन के एलाइनमेंट को मंजूरी नहीं मिल रही थी। एनएचएआई ने लाइन बिछाने पर जल निगम को सहमति नहीं दी थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता व गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि अब एनएच-24 के किनारे पर ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी।


एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक अब गंगाजल लाइन सड़क चौड़ीकरण में नहीं आएंगी। प्लांट प्रभारी ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद नए गंगाजल प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे नोएडा और आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार कालोनी को पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed