{"_id":"56fd506c4f1c1b4b37f00105","slug":"ndrf-new-springtime-aroused-was-at-the-fair-all-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ ‘नव बहार’ मेले में उमड़ेगा समूचा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ ‘नव बहार’ मेले में उमड़ेगा समूचा भारत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ के परिसर में दो अप्रैल को समूचे भारत की संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। एनडीआरएफ परिवार कल्याण संघ ‘संजीवनी’ का ऑल बटालियन मेला ‘नव बहार’ शनिवार को आयोजित होगा।
विज्ञापन
इसमें देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति, पहनावे, खानपान के साथ नृत्य और कला की छाप दिखेगी। मेले में पद्मश्री व ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और बॉलीवुड अभिनेता असरानी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में एनडीआरएफ की देशभर की सभी 12 बटालियन भाग लेंगी। विशिष्ठ अतिथियों के साथ सभी बटालियन के अफसर भी मेले का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा बनाए गए आसाम के बांस से बने घरेलू सजावटी सामान, महाराष्ट्र की शोलापुरी चादरें, कोल्हापुरी चप्पलें, कश्मीरी साड़ी व सूट, गुजराती, साउथ इंडियन, बनारसी व भागलपुरी साड़ियां, हैदराबाद मोती, जूट नेक्लेस, कश्मीरी केसर व बादाम गिरी, लकड़ी के खिलौने, चित्तूर वूडन नक्काशी सहित कई आकर्षद सामान के स्टॉल्स होंगे।
वहीं, लोक नृत्यों के कई राज्यों के गायक आर्केस्ट्रा के साथ दमदार प्रस्तुति देंगे। बच्चों के लिए विभिन्न झूले, मेहंदी आर्टिस्ट मौजूद रहेंगे।