{"_id":"65e6788e3ffaaa00360784c5","slug":"namo-bharat-will-run-till-modinagar-from-march-6-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Namo Bharat Train: कल से मोदीनगर तक दौड़ेगी नमो भारत, 34 किमी का होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Namo Bharat Train: कल से मोदीनगर तक दौड़ेगी नमो भारत, 34 किमी का होगा सफर
Tue, 05 Mar 2024 07:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:12 AM IST
सार
नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक 34 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। फिलहाल यह ट्रेनें साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक सिर्फ 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
रैपिड ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे फेज में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन छह से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में इसका वर्चुअल उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने इस उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक 34 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। फिलहाल यह ट्रेनें साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक सिर्फ 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद से देश की इस पहली नमो भारत ट्रेन के प्राथमिकता खंड पर संचालन का शुभारंभ किया था। दूसरे चरण में इसका संचालन दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक 25 किलोमीटर लंबे खंड पर किया जाना था। मेरठ साउथ स्टेशन अभी तक संचालन के लिए तैयार नहीं हो पाया है। इसकी वजह से फिलहाल इसे मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद मुरादनगर से नमो भारत ट्रेन मोदीनगर तक निर्धारित गति पर सफर करेगी। हालांकि यात्रियों को इस ट्रेन से मोदीनगर तक सफर करने के लिए एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। एनसीआरटीसी के अधिकारी इस कॉरिडोर को यात्रियों के लिए खोलने की तारीख तय करने पर मंथन कर रहे हैं।