फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Namo Bharat' services to Sarai Kale Khan will not operate today; 15 railway trains cancelled.

Ghaziabad News: सराय काले खां तक आज नहीं चलेगी नमो भारत, रेलवे की 15 ट्रेनें रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
'Namo Bharat' services to Sarai Kale Khan will not operate today; 15 railway trains cancelled.
गाजियाबाद। दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को जिले में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। जिले की सीमाओं, मेट्रो, नमो भारत और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एनसीआरटीसी ने मेरठ के मोदीपुरम से सराय काले खां तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन का संचालन रात नौ बजे के बाद आनंद विहार तक सीमित कर दिया। शनिवार रात 10 बजे तक ट्रेनें मोदीपुरम से आनंद विहार तक ही चलेंगी। वहीं, रेलवे ने 15 लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया और पांच को बीच में ही रोक दिया। शनिवार को भी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि नई दिल्ली और आसपास के स्टेशनों पर प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित होने की आशंका थी, इसलिए फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

कौन सी ट्रेनें रद्द हुईं
रद्द ट्रेनों में दिल्ली-गाजियाबाद की 64418, 64412, गाजियाबाद-दिल्ली की 64407, 64445, गाजियाबाद-नई दिल्ली की 64429, गाजियाबाद-पानीपत की 64471, दिल्ली-पानीपत की 64001, गाजियाबाद-मथुरा 64904, गाजियाबाद-पलवल 64906, पलवल-शकूरबस्ती 64019, शकूरबस्ती-नई दिल्ली 64018, नई दिल्ली-पलवल 64082, पलवल-गाजियाबाद 64051, कुरुक्षेत्र-दिल्ली 64092 और मुरादाबाद-दिल्ली 54307 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। अलीगढ़-दिल्ली 64151 और दनकौर-दिल्ली 64107 को दिल्ली न भेजकर गाजियाबाद पर रोका गया। नई दिल्ली-अलीगढ़ 64110 और दिल्ली-खुर्जा 64106 को गाजियाबाद से चलाया गया, जबकि सहारनपुर-शामली-दिल्ली 64028 को शामली पर ही समाप्त कर दिया गया।
यात्रियों को हुई परेशानी
रोजाना दिल्ली जाकर नौकरी करने वाले लोग परेशान रहे। गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह से भीड़ रही।
नवंबर में शादी है, कश्मीरी गेट और चावड़ी बाजार से खरीदारी चल रही है। सुबह 8 बजे स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन रद्द मिली। नया बस अड्डा मेट्रो और नमो भारत स्टेशन गया, वहां भी एंट्री बंद थी। अंत में ऑटो-बस से बॉर्डर पार किया।
शगुन त्यागी, राजनगर निवासी
एम्स में रूटीन जांच और दवाइयों की तारीख थी। पैसेंजर ट्रेन नहीं थी, टैक्सी वाले आनंद विहार तक के 1200 रुपये मांग रहे थे, बजट से बाहर था। घर लौटना पड़ा।

रिया शर्मा, विजयनगर
स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी
10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि तड़के से ही सर्कुलेटिंग एरिया, मुख्य प्रवेश द्वार, पार्सल घर, प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म पर मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग की गई। सादी वर्दी में भी जवान तैनात रहे।

सीजेपी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के बाद यूपी बॉर्डर बना छावनी
सीजेपी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के बाद यूपी बॉर्डर पर पुलिस सुबह से अलर्ट रही। कौशांबी, खोड़ा और इंदिरापुरम थाने की फोर्स यूपी गेट पर, जबकि साहिबाबाद और शालीमार गार्डन थाने की पुलिस अप्सरा बॉर्डर पर तैनात रही। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।पुलिस ने वाहन चालकों से दिल्ली जाने का कारण पूछा और यह भी पूछा कि वे प्रदर्शन में शामिल होने तो नहीं जा रहे। निजी काम बताने पर ही आगे जाने दिया गया। चेकिंग के कारण सुबह और शाम दोनों समय बॉर्डर पर जाम लगा। मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ ने बताया कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, पूछताछ के बाद जाने दिया गया। इंदिरापुरम निवासी राजवीर त्यागी ने भी यही बताया।


बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेगी यातायात पुलिस
दिल्ली जाने वाले मार्गों पर यातायात पुलिस बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेगी। मामूली हलचल पर ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। थाना प्रभारियों को छोटी से छोटी सूचना आला अधिकारियों को देने के निर्देश हैं। दिल्ली जाने वालों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी होगी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने बताया कि आगामी त्योहारों के चलते लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। शनिवार को कुछ मार्गों पर सघन चेकिंग होगी और सोशल मीडिया सेल भ्रामक संदेशों पर नजर रखेगी।

भाकियू टिकैत संगठन ने भी दिल्ली कूच का किया एलान
दिल्ली जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलेक्ट्रेट घेराव स्थगित कर दिया है। अब जिले से हजारों किसान सीधे जंतर-मंतर कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की योजना थी, लेकिन रणनीति बदलकर दिल्ली कूच का निर्णय लिया गया है। इससे पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed